Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 26 सितंबर से मिलेंगे हर परिवार की महिला को 10000 रुपये

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 : सरकार हमेंशा कोई ना कोई ऐसी योजना लेकर आती है। जिससे महिला शक्तिशाली बने। और वह अपने घर परिवार के साथ देश दुनिया को संभाले। इसलिए इस बार बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लेकर आई। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की लगभग 75 लाख महिलाओं को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे बैंक खातों में दी जाएगी। यह राशि महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम करेगी।

 

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है यह कि हर परिवार की एक महिला को रोजगार के साधन उपलब्ध हों। महिलाएं न केवल घर संभालें। बल्कि अपने पैरों पर खड़ा होकर गांव, राज्य और देश को आगे बढ़ाएं।

 

आर्थिक सहायता

शुरुआत समय में महिलाओं को ₹10,000 की पहली किस्त दी जा रही है। इसके बाद रोजगार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे महिलाएं छोटे व्यापार, दुकान, पशुपालन या अन्य किसी भी काम की शुरुआत कर सकती हैं।

 

किसको मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ प्रत्येक परिवार की एक महिला को मिलेगा। सरकार ने सुनिश्चित किया है कि चयनित लाभार्थियों को यह राशि सीधे उनके जन धन या बैंक खाते में दी जाएगी।

 

वितरण तिथि

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि पहली किस्त की राशि का वितरण 26 सितंबर 2025 को किया जाएगा। इस दिन लगभग ₹7,500 करोड़ की राशि 75 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।

 

Note:– इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका बैंक खाते में Aadhaar DBT (Direct Benefit Transfer) से लिंक होना बहुत सी जरूरी है। क्योंकि सारा सरकारी पैसा आधार के द्वारा ही डीबीटी के माध्यम से ही आपके खाते में जाता है। इसलिए आप अपने बैंक में जाकर डीबीटी लिंक जरूर करायें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top